भोपाल में यूनियन कार्बाइड गैस हादसे के पांच संगठनों के नेताओ ने आज डाव केमिकल को ई-मेल द्वारा समन भेजे जाने का मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के आदेश का स्वागत किया । यह आदेश डाव केमिकल के खिलाफ जारी कानूनी कार्यवाही का हिस्सा है ताकि दिसम्बर 84 के हादसे पर चल रहे आपराधिक मुकदमा में यूनियन कार्बाइड कंपनी-अमरीका को हाज़िर करा सके जिसमे 25,000 से ज्यादा लोगो की मौतें हुई है
Leaders of five organizations of survivors of the Union Carbide disaster in Bhopal today welcomed the decision of the Chief Judicial Magistrate to summon The Dow Chemical Company (TDCC) through email. The order came as part of the proceedings against Dow Chemical to make Union Carbide Corporation, USA, its wholly owned subsidiary, appear in the ongoing criminal case on the disaster of 1984 which has killed over 25000 people.
Hundreds of survivors of the World’s worst industrial disaster on December 3, 1984 in Bhopal, India marched today in a rally from the city centre to the pesticide factory of the American multinational Union Carbide. The marchers held banners, chanted slogans and at the end of the rally, set fire to the logos of Union Carbide and its current owner Dow Chemical along with the US flag.
Leaders of five survivors’ organizations who jointly organized the rally, called upon the governments of USA, India and Madhya Pradesh state to stop sheltering and colluding with the corporations and ensure justice and a life of dignity for the half million survivors.
भोपाल में 3 दिसंबर 84 के विश्व के भीषणतम औद्योगिक हादसे के सैकड़ों पीड़ितों ने आज बीच शहर से बहुराष्ट्रीय अमरीकी कंपनी यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक कारखाने तक रैली निकाली । प्रदर्शनकारियों ने बैनर लहराए, नारे लगाए और रैली के अंत में यूनियन कार्बाइड और उसके मालिक डाव केमिकल के लोगो के साथ साथ अमरीकी झंडे को फूँका ।
रैली को आयोजित करने वाले पीड़ितों के पांच संगठनों के नेताओ ने अमरीका, भारत और मध्य प्रदेश की सरकारों से मांग की 5 लाख पीड़ितों के लिए न्याय और इज्जत की जिंदगी सुनिश्चित करें और इन कंपनियों को पनाह देने और उनके साथ सांठगांठ करना बंद करे ।