पीड़ितों के संगठनों ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चार दशक बाद भोपाल में जारी अन्याय और बदहाली के लिए मुख्य रूप से ज़िम्मेदार राजनैतिक पार्टी है

पत्रकार वार्ता
01 दिसंबर, 2025

भोपाल में यूनियन कार्बाइड गैस हादसे की 41वीं बरसी के उपलक्ष में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में, हादसे के पीड़ितों के चार संगठनों ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चार दशक बाद भोपाल में जारी अन्याय और बदहाली के लिए मुख्य रूप से ज़िम्मेदार राजनैतिक पार्टी है। वार्ता में “भाजपा के खिलाफ भोपाल गैस पीड़ितों का आरोप पत्र” पेश करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को देशभक्त पार्टी कहती है, लेकिन हमेशा भारतीय नागरिकों के बजाय अमरीकी कम्पनियों के हितों की सेवा करने के लिए तैयार रही है।

भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ की अध्यक्षा और गैस जनित पुरानी बीमारियों से जूझ रही रशीदा बी ने कहा, “राज्य और केंद्र की सरकारों में भाजपा ने भोपाल गैस पीड़ितों के साथ ऐसा धोखा किया है जैसा किसी और राजनैतिक पार्टी ने नहीं किया। भाजपा के एक जाने-माने सदस्य के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने यूनियन कार्बाइड के स्थानीय मैनेजमेंट को कारखाने के आसपास ज़हरीला पानी छोड़ने के आरोप से बचाया था और एक दूसरे बड़े सदस्य ने भोपाल में डाव केमिकल को उसकी पर्यावरणीय ज़िम्मेदारियों से मुक्त करने के पक्ष में कानूनी राय दी थी जो भारत सरकार की कानूनी राय के विपरीत था।”

भोपाल गैस पीड़ित निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बालकृष्ण नामदेव ने कहा, “भाजपा के श्री आडवाणी ही थे जिन्होंने 2002 में गृह मन्त्री के तौर पर अभियोजक CBI को वॉरेन एंडरसन और यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन के खिलाफ आपराधिक मामले में आपराधिक धारा कम करने का निर्देश दिया था। भोपाल जिला अदालत के उन न्यायाधीश को भोपाल पीड़ितों के खिलाफ इस नाइंसाफी को रोकने का श्रेय जाना चाहिए जिन्होंने CBI की इस दरख्वास्त को खारिज कर दी ।”

सत्तारूढ़ राजनैतिक दल द्वारा भोपाल गैस पीड़ितों की अनदेखी पर बोलते हुए, भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन की रचना ढींगरा ने कहा, “भाजपा राज में भोपाल गैस पीड़ितों का इलाज  और आर्थिक पुनर्वास सबसे खराब रहा है। 2008 में, केन्द्र में कांग्रेस राज में, भोपाल  पीड़ितों के दीर्घकालीन पुनर्वास के लिए एक अधिकृत आयोग बनाने की हमारी मांग मान ली गई थी, लेकिन भाजपा के मुख्यमन्त्री चौहान ने इसे रोक दिया। इस आयोग के न बनने की वजह से आज बहुसंख्यक पीड़ित और उनकी अगली पीढ़ी परेशानहाल  हैं।”

भोपाल गैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष नवाब खान ने कहा, “भगोड़े कातिल कार्बाइड को पनाह देने वाली अमरीकी कम्पनी डाव केमिकल, भाजपा राज में अपना सबसे अच्छा समय बिता रही है। कानूनी तौर पर मनाही होने के बावजूद, पब्लिक सेक्टर की कम्पनियाँ डाव केमिकल से यूनियन कार्बाइड के उत्पाद खुलेआम खरीद रही हैं और डाव केमिकल ने भारत में अपना व्यापार पहले से कहीं ज़्यादा बढ़ा लिया है।”

नसरीन और नवाब खान

रशीदा बी

बालकृष्ण नामदेव

रचना ढींगरा

भोपाल गैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा

भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ

भोपाल गैस पीड़ित निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा

भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन

8717945791

8827218215

9826345423

9826167369

Share this:

Facebooktwitterlinkedinmail

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Search the website


Support the Campaign

The International Campaign for Justice in Bhopal is supported by generous tax-exempt donations from individuals like you, and we make the most of every dollar we receive. The Pesticide Action Network-North America (PANNA) is our fiscal sponsor and you can make your tax-deductible donation to the Bhopal Campaign through their secure, online website using credit card, check or PayPal.



Important Links