यूनियन कार्बाइड हादसे के पीड़ितों के चार संगठनों ने आज किसान आन्दोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया

प्रेस विज्ञप्ति
21 दिसम्बर 2020

भोपाल में यूनियन कार्बाइड हादसे के पीड़ितों के चार संगठनों ने आज किसान आन्दोलन के समर्थन में प्रदर्शन किया | संगठनों ने हाल में किसानों से सम्बंधित पारित कानूनों को अविलम्ब खारिज करने की माँग की | उन्होंने कहा कि ये क़ानून सिर्फ कम्पनियों का मुनाफा बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं |

मोदी सरकार की कम्पनियों, खासकर अम्बानी और अडानी की कम्पनियों के साथ साँठगाँठ के खिलाफ किसानों के आन्दोलन  का हम समर्थन करते हैं |  यूनियन कार्बाइड और डाव केमिकल कम्पनियों के साथ सरकार की साँठगाँठ की वजह से ही भोपाल गैस पीड़ित आजतक बदहाल और इन्साफ से वंचित हैं | राष्ट्रीय हित  में कंपनियों और सरकार के बीच साँठगाँठ ख़त्म होना बहुत ज़रूरी है |” कहा भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी  कर्मचारी संघ की अध्यक्षा रशीदा बी ने  |

भोपाल पीड़ितों की जारी स्थिति के साथ समानताएँ गिनाते हुए भोपाल गैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष नवाब खान ने कहा, ” किसानों पर जबरन लादे जा रहे काले क़ानूनों  का असर हर आम भारतीय भुगतेगा जिस तरह भोपाल हादसे के लम्बित मुद्दों का असर हर भारतीय के जीवन और स्वास्थ्य पर पड़ रहा है | हम लोग देश भर के जन संगठनों से अपील कर रहे हैं कि वे किसानों के आंदोलन को सक्रिय समर्थन दें |”

“आंदोलन में शामिल किसानों की तकलीफों को जानबूझ कर तवज्जो नहीँ  देने का  प्रधान मन्त्री  का रवैया वही है जो वे  भोपाल गैस पीड़ितों के लिए अपनाते हैं |” कहा भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एन्ड  एक्शन की रचना धींगरा ने | ” अब भोपाल के गैस पीड़ित दिसम्बर 27  को ‘मन की बात’ के वक्त उनका ध्यान खींचने के लिए थाली बजाएँगे  |

डाव कार्बाइड के खिलाफ बच्चे की नौशीन खान ने कहा ,”अब वक्त आ गया है कि देश के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रधानमन्त्री का ध्यान खींचने के लिए राष्ट्रीय स्तर का  शोर मचाया जाए | आईए इस बड़े शोर की शुरुआत 27 दिसम्बर से सुबह 11  बजे करें |”

रशीदा बी

भोपाल गैस पीड़ित स्टेशनरी कर्मचारी संघ

9425688215

नवाब खाँ

भोपालगैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा

9165347881

रचना धींगरा,

भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन,

9826167369

नौशीन खान

डाव-कार्बाइड के खिलाफ बच्चे

7987353953

Share this:

Facebooktwitterlinkedinmail

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Search the website


Support the Campaign

The International Campaign for Justice in Bhopal is supported by generous tax-exempt donations from individuals like you, and we make the most of every dollar we receive. The Pesticide Action Network-North America (PANNA) is our fiscal sponsor and you can make your tax-deductible donation to the Bhopal Campaign through their secure, online website using credit card, check or PayPal.



Important Links