केंद्रीय तथा प्रदेश सरकारों पर हादसे के पीड़ितों के प्रति जानबूझ के लापरवाही बरतने और जिम्मेदार अमरीकी कंपनियों के साथ सांठगांठ पर धिक्कार

पत्रकार वार्ता

1 दिसंबर 2017

भोपाल गैस काण्ड की 33 वी बरसी के अवसर पर  पीड़ितों के पांच संगठनों के नेताओं ने आज केंद्रीय तथा प्रदेश सरकारों पर हादसे के पीड़ितों के प्रति जानबूझ के लापरवाही बरतने और हादसे के लिए जिम्मेदार अमरीकी कंपनियों के साथ सांठगांठ करने के लिए धिक्कारा | संगठनों ने केंद्रीय सरकार पर गैस पीड़ितों के सही इलाज पाने के संवैधानिक अधिकार के हनन का इल्जाम लगाया | उन्होंने बरसी के दिन संगीत और नृत्य के साथ ‘रन भोपाल रन’ कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार की भूमिका की घोर निंदा की |

“जब समूचा पुराना भोपाल अपने प्रियजनों के लिए मातम मनाता होगा उस वक्त प्रदेश सरकार के समर्थन से नए भोपाल में डी.जे. और जुम्बा डांस का कार्यक्रम होगा | इससे हुक्मरानों की अमानवीयता दिखती है,” कहती है गोल्डमैन पुरस्कार से नवाजी गई रशीदा बी जो भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष है | उन्होंने ‘रन भोपाल रन’ में भाग लेने वालो  से अपील की वह भोपाल गैस पीड़ितों के समर्थन में दौड़ में हिस्सा ना ले |

भोपाल गैस पीड़ित निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बालकृष्ण नामदेव ने कहा, “प्रदेश सरकार द्वारा हर गैस पीड़ित को कम से कम 5 लाख मुआवजा और गैस पीड़ित महिलाओं को आजीवन पेंशन का वादा किया था पर यह तो धोखा है, 94% पीड़ितों को जीवन भर की तकलीफों के लिए मात्र 25000 रुपए मुआवजा मिला है और हज़ारों गैस पीड़ित विधवाए साल भर से ज्यादा पेंशन से वंचित है” |

हादसे पर जारी आपराधिक प्रकरण में केंद्रीय सरकार की भूमिका पर बोलते हुए भोपाल गैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष नवाब खान ने कहा प्रधानमंत्री के अधीन काम करने वाली CBI पिछले 3 सालों से फरार यूनियन कार्बाइड के मालिक डाव केमिकल को भोपाल की अदालत में पेश नहीं करा पाई है | डाव केमिकल को हिन्दुस्तानी अदालत का आदेश मानने के लिए मजबूर कराने के बदले हमारे प्रधानमंत्री ने अमरीका यात्रा के दौरान कंपनी के CEO को विशेष भोज पर बुलाया |

भोपाल ग्रुप फॉर इनफार्मेशन एन्ड एक्शन के सतीनाथ षडंगी ने कहा की 2 दिसंबर को पांचो संगठन संयुक्त मशाल जुलूस निकालेंगे और 3 दिसंबर को यूनियन कार्बाइड कारखाने तक पीड़ितों की रैली जाएगी | “3 दिसम्बर को दुनिया की नजरें हमारी ओर होंगी और हम उन्हें बताएंगे की अमरीकी पूंजी के सामने घुटने टेकने वाली हमारी खुद की सरकार किस कदर विश्वासघात कर रही है”, उन्होंने कहा

“वर्तमान सरकार पहले की सरकारों के मुकाबले अपराधी कंपनियो के साथ बढ़चढ़ कर सांठगांठ क्यों कर रही है यह समझना आसान है | सत्ता में आसीन पार्टी को डाव केमिकल से चंदा लेने के लिए काफी निंदा का सामना करना पड़ा था | अब उन्होंने कंपनियों द्वारा राजनैतिक पार्टियों द्वारा अघोषित तौर पर असीमित चन्दा देना सम्भव कर दिया है | यह सब पैसों का खेल है”, कहती है डाव कार्बाइड के खिलाफ बच्चों की सरिता मालवीय |

रशीदा बी

भोपाल गैस पीड़ित स्टेशनरी कर्मचारी संघ

9425688215

बालकृष्ण नामदेव

भोपाल गैस पीड़ित निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा, 9826345423

नवाब खाँ

भोपाल गैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा

रचना ढींगरा, सतीनाथ षडंगी 

भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन,

9826167369

सरिता मालवीय

डाव–कार्बाइड के खिलाफ बच्चे

7974784081

Press release in English

Share this:

Facebooktwitterlinkedinmail

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Search the website


Support the Campaign

The International Campaign for Justice in Bhopal is supported by generous tax-exempt donations from individuals like you, and we make the most of every dollar we receive. The Pesticide Action Network-North America (PANNA) is our fiscal sponsor and you can make your tax-deductible donation to the Bhopal Campaign through their secure, online website using credit card, check or PayPal.



Important Links