संगठनों ने इस माह उपचुनाओ में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रचार मुहीम छेड़ने की घोषणा की

पत्रकार वार्ता

फरवरी 15, 2018

भोपाल में यूनियन कार्बाइड गैस हादसे के पीड़ितों के पाँच संगठनों के नेताओं ने आज एक पत्रकार वार्ता में इस माह मुंगावली व कोलारस उपचुनाओ में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ प्रचार मुहीम छेड़ने की घोषणा की |

नेताओं के मुताबिक़ चुनाव क्षेत्रों में उनके मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत  भोपाल गैस पीड़ितों के  मुआवजे के मुद्दे पर भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए झूठे वादों की हकीकत बताई जाएगी | भाजपा राजनेताओं के विश्वासघात के सबूत के तौर पर गैस पीड़ित संगठन  मतदाताओं के समक्ष सरकारी दस्तावेज पेश करेंगे |

“ भोपाल गैस पीड़ितों के लंबित मसले इस साल प्रान्त में और अगले साल राष्ट्रीय स्तर पर चुनावी मुद्दे बनें इस दिशा में इन उपचुनावों में भागीदारी हमारा पहला कदम है | हम समझते हैं कि मुंगावली और  कोलारस इन दोनों सीटों पर भाजपा की हार सुनिश्चित करने में हम निर्णायक भूमिका निभाएँगे |”  कहा भोपाल गैस पीड़ित  स्टेशनरी कर्मचारी संघ की अध्यक्षा रशीदा बी ने  |

उपचुनावों  में गैस पीड़ित संगठनों की रणनीति पर बात करते हुए भोपाल गैस पीड़ित निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा के बालकृष्ण नामदेव ने कहा “ इन उपचुनावों में भाजपा का सारा चुनाव प्रचार मुख्यमन्त्री के घोषणाओं पर टिका है और हमारी यह कोशिश होगी  कि हम मुआवजे के मुद्दे पर भोपाल के छः लाख गैस पीड़ितों को पिछले सात सालों में  मुख्यमन्त्री के द्वारा दिए गए झूठे वादों की हकीकत ज़्यादा से ज़्यादा मतदाताओं तक पहुँचाएँ |

“सरकारी दस्तावेज़ों में गैस पीड़ितों को मुआवज़ा देने के सम्बन्ध में किए गए लिखित वादों के आधार पर ही हम अपना मुहीम चलाएँगे | हम मुंगावली और कोलारस के मतदाताओं के सामने जो सरकारी दस्तावेज रखेंगे वही मुख्यमन्त्री की घोषणाओं के खोखलेपन को उजागर करेंगे |” कहा भोपाल गैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा के नवाब खान ने |

भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एण्ड एक्शन के सतीनाथ षड़ंगी ने कहा की भोपाल के गैस पीड़ित संगठन किसी राजनैतिक दल से नहीं जुड़ेंगे और प्रचार साधनों के लिए आम जनता से मदद माँगेंगे |

‘डाव कार्बाइड के खिलाफ बच्चे’ की सरिता मालवीय ने कहा “कहते हैं झूठ बोले कौआ काटे, सो भोपाल के गैस पीड़ित अब कौवा बनकर मुंगावली और कोलारस और अन्य जगहों पर झूठे राजनेताओं को काटेंगे |”

रशीदा बी

भोपाल गैस पीड़ित स्टेशनरी कर्मचारी संघ

9425688215

बालकृष्ण नामदेव

भोपाल गैस पीड़ित निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा, 9826345423

नवाब खाँ

भोपाल गैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा

8718035409

रचना ढींगरा, सतीनाथ षडंगी

भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन, 9826167369

सरिता मालवीय

डाव-कार्बाइड के खिलाफ बच्चे

Share this:

Facebooktwitterlinkedinmail

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Search the website


Support the Campaign

The International Campaign for Justice in Bhopal is supported by generous tax-exempt donations from individuals like you, and we make the most of every dollar we receive. The Pesticide Action Network-North America (PANNA) is our fiscal sponsor and you can make your tax-deductible donation to the Bhopal Campaign through their secure, online website using credit card, check or PayPal.



Important Links