प्रेस विज्ञप्ति – 15 नवम्बर 2014

प्रेस विज्ञप्ति           15 नवम्बर 2014

भोपाल में यूनियन कार्बाइड हादसे के पीड़ितों ने रसायन एवं उर्वरक मंत्री के आश्वासन के बाद कल जंतर मंतर पर अपना आन्दोलन समाप्त किया | धरना स्थल पर पहुंचे सह सचिव ए.जे.वी प्रसाद के हाथ से पानी की घूँट पीकर, पाँच गैस पीड़ित महिलाओं और उनके समर्थक ने चौथे दिन अपना निर्जला अनशन तोड़ा |

धरना स्थल पर उपस्थित आन्दोलनकारियों ने अनशनकारी महिलाए- एक दूसरे के गले मिले और कई खुशी से रो पड़ते दिखाई पड़े | मिठाई बटने और संगीत बजने के बीच पीड़ित भोपाल लौटने की तैयारी में लगे |

हमारी दोनों मांगों के सम्बन्ध में मंत्री इस बात से सहमत हुए की जिस दोषपूर्ण चिकित्सीय वर्गीकरण का हम विरोध कर रहे थे उसके बदले मुआवजे का आधार चिकित्सीय शोध एवं अस्पताल से प्राप्त आंकड़े होंगे, यह कहा भोपाल गैस पीड़ित महिला स्टेशनरी कर्मचारी संघ की अध्यक्षा रशीदा बी |

भोपाल गैस पीड़ित महिला निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा के बालकृष्ण नामदेव ने कहा कि चिकित्सीय शोध एवं अस्पताल रिकार्ड के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में दायर सुधार याचिका के आंकड़े सुधारे जाएगे और इसकी त्वरित सुनवाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा अदालत में अर्जी पेश की जाएगी |

हादसे की वजह से 93% पीड़ितों को पहुँची क्षति को मामूली बताकर उन्हें 1 लाख रूपए के अतिरिक्त मुआवजे से वंचित करने के निर्णय का ही हम विरोध कर रहे थे | अब रसायन मंत्री ने हमें आश्वस्त किया है की अतिरिक्त मुआवजे का आधार चिकित्सीय वर्गीकरण नहीं होगा, कहते है भोपाल गैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष नवाब खां |

भोपाल की एतिहासिक गलतियों को सुधारने की दिशा में हम इसे  पहला महत्वपूर्ण शासकीय कदम मानते है | भोपाल गैस पीड़ितों के खिलाफ अन्याय के लिए मूल रूप से जिम्मेदार 27 साल पुरानी गलती को सुधारने की प्रक्रिया की शुरुवात करने के लिए हम मंत्री जी को धन्यवाद देते है

डाव-कार्बाइड के खिलाफ बच्चों की संस्थापिका साफरीन खां ने दिल्ली समर्थक समूह के पर्यावरणीय एवं स्वास्थ्य संगठन तथा ट्रेड युनियन को जंतर मंतर के धरने को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया |

रशीदा बीभोपाल गैस पीड़ित स्टेशनरी कर्मचारी संध9425688215 बालकृष्ण नामदेवभोपाल गैस पीड़ित निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा9826345423 नवाब खांभोपाल गैस पीड़ित महिला पुरुष संघर्ष मोर्चा8718035409

 

रचना ढींगरा, सतीनाथ षडंगीभोपाल ग्रुप फॉर इन्फार्मेशन एंड एक्शन9826167369 साफरीन खांडाव-कार्बाइड के खिलाफ बच्चे

 

Share this:

Facebooktwitterlinkedinmail

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Search the website


Support the Campaign

The International Campaign for Justice in Bhopal is supported by generous tax-exempt donations from individuals like you, and we make the most of every dollar we receive. The Pesticide Action Network-North America (PANNA) is our fiscal sponsor and you can make your tax-deductible donation to the Bhopal Campaign through their secure, online website using credit card, check or PayPal.



Important Links