प्रेस विज्ञप्ति 14 सितम्बर 2014
गैस पीड़ित संगठनों को केंद्रीय मंत्री का आश्वासन
भोपाल गैस काण्ड के पीड़ितों के पांच संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज यूनियन कार्बाइड अमरीका से अतिरिक्त मुआवजा हासिल करने के मुद्दे पर केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री अनंत कुमार से भेट की । शहर में उनके व्यस्थ कार्यक्रम के बावजूद मंत्री महोदय, जो भोपाल गैस काण्ड से जुड़े सभी मुद्दो के प्रभारी है, ने पीड़ितों के प्रतिनिधियों को ध्यान से सुना । सर्वोच्च न्यायालय में अतिरिक्त मुआवजे के लिए लम्बित सुधार याचिका में गैस काण्ड की वजह से हुई मौतों और बीमारी के आंकड़े सुधारने के सम्बन्ध में संगठनों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन का मंत्री महोदय ने जवाब भेजने का आश्वासन दिया ।


Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.